Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकॉर्बेट घूमने पहुंचे क्रिकेटर यूसूफ पठान

कॉर्बेट घूमने पहुंचे क्रिकेटर यूसूफ पठान

रामनगर (नैनीताल)। क्रिकेटर यूसुफ पठान रविवार को अपने पांच दोस्तों के साथ कॉर्बेट पार्क पहुंचे हैं। वह दो दिन कॉर्बेट पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठाएंगे।वह दोस्तों के साथ ढिकाला जोन के खिनानौली रेस्ट हाउस में रहेंगे। कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक नीरज कुमार ने बताया कि यूसुफ पठान 24 मई को लौट जाएंगे। पठान ने वन कर्मियों के साथ धनगढ़ी गेट पर फोटो भी खिंचवाई। उन्हें अपने बीच देख वनकर्मी उत्साहित दिखे। ढिकाला रेंजर राजेंद्र चकरायत ने बताया कि रविवार शाम को जंगल सफारी के दौरान क्रिकेटर यूसुफ पठान और उनके साथियों को बाघ भी दिखा। बाघ देखकर पठान समेत सभी साथी काफी उत्साहित नजर आए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments