Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपहाड़ों पर झमाझम बारिश, यमनुोत्री धाम की चोटियों पर बर्फबारी के बाद...

पहाड़ों पर झमाझम बारिश, यमनुोत्री धाम की चोटियों पर बर्फबारी के बाद बढ़ी ठिठुरन

सोमवार को मौसम ने करवट ली तो पहाड़ों पर झमाझम बारिश हुई। वहीं यमुनोत्री धाम की चोटियों पर बर्फबारी से कड़ाके ठंड पड़ रही है। उधर, श्रीनगर और आसपास के क्षेत्रों में रात से हल्की बारिश जारी है। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में भी बीती रात से झमाझम बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई है।
बारिश के चलते मौसम सुहाना हुआ, साथ ही जंगलों में लगी आग भी शांत हो गई है। मौसम के बदले मिजाज से सोमवार को कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में जहां भारी बारिश, वहीं दून समेत मैदानी क्षेत्रों में भी हल्की बारिश के साथ ही तेज आंधी की संभावना मौसम विभाग ने जताई थी।
पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के साथ ही तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने और 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओें के चलने की भी संभावना जताई गई थी। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, आज सोमवार को कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश होगी। साथ ही तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। राजधानी और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं व गर्जना के साथ बारिश हो रही है। सुबह तीन बजे से रुड़की में तेज आंधी चलने के साथ बारिश हो रही है। शहर सहित कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है। मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ों में ठंड लौट आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments