Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोरोना : मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य सेवाओं को परखा

कोरोना : मॉक ड्रिल में स्वास्थ्य सेवाओं को परखा

हल्द्वानी। कोरोना मरीजों की लगातार संख्या बढ़ रही है ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों को परखने के लिए स्वास्थ्य और प्रशासन की टीम ने मॉक ड्रिल किया। इसमें मेडिकल काॅलेज में खराब पड़े आक्सीजन प्लांट को ठीक करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अन्य मानकों में तैयारियां सही मिली हैं। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि जिले के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को देखा गया। इसमें मेडिकल काॅलेज के अधीन सुशीला तिवारी अस्पताल को देखा गया। यहां पर संसाधन, दवा समेत सभी व्यवस्था ठीक मिली है।
एक हजार एलपीएम क्षमता का एक आक्सीजन प्लांट खराब है, उसके बारे में एक अप्रैल को पत्र के माध्यम से अस्पताल प्रबंधन अवगत कराया गया है। अस्पताल प्रबंधन को जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, अस्पताल में 25 वेंटिलेटर भी लंबे समय से खराब पड़े हैं। इस संबंध में मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी का कहना है कि इन वेंटिलेटर को भी जल्द ठीक करा लिया जाएगा। एमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि सभी जगह स्थितियां ठीक मिली हैं। स्टाफ की कमी को भी दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments