Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल जिले में कोरोना के नौ रोगी मिले

नैनीताल जिले में कोरोना के नौ रोगी मिले

हल्द्वानी। जिले में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को नौ रोगी मिले हैं, एक दिन में इतनी संख्या में रोगी मिलने से स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार नौ रोगियों में सात बेस अस्पताल हल्द्वानी में और दो रोगी गरमपानी सीएचसी में मिले हैं। इन रोगियों को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। आठ दिनों में कोरोना के 21 मरीज मिल चुके हैं। सीएमओ डाॅ. भागीरथी जोशी कहती हैं कि सभी रोगियों को होम आइसोलेशन किया गया है। उन्होंने मास्क लगाने, नियमित अंतराल पर हाथ साफ करने और सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही कोविड गाइड लाइन का पालन करने की बात कही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments