Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवर्क ऑर्डर नहीं मिलने पर पार्षदों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

वर्क ऑर्डर नहीं मिलने पर पार्षदों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

काशीपुर। नगर निगम की ओर से निर्माण कार्य से संबंधित टेंडर निकाले जाने के दो महीने बाद भी वर्क ऑर्डर नहीं देने से नाराज नगर निगम पार्षदों ने निगम प्रांगण में सांकेतिक प्रदर्शन किया। जल्द वर्क ऑर्डर नहीं देने पर आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी। नगर निगम गेट के बाहर निगम पार्षदों ने प्रदर्शन किया। पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन से टेंडर प्रक्रिया के बाद ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर देने की मांग की। कहा कि निगम प्रशासन सड़क, नाली, पुलिया व नए इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने के लिए लगभग 13 करोड़ रुपये के टेंडर लगभग दो महीने पहले कर चुका है। आरोप है कि अभी तक वर्क ऑर्डर नहीं मिलने से ठेकेदारों ने काम शुरू नहीं किया है। पार्षदों ने नगर आयुक्त विवेक राय को मांग पत्र सौंपकर जल्द वर्क ऑर्डर जारी करने की मांग की। कहा कि जितनी जल्दी कार्यादेश जारी हो जाएगा वार्डों में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
उधर नगर आयुक्त विवेक राय ने बताया कि ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर देने की विधिक प्रक्रिया चल रही है। ठेकेदारों से निर्माण कार्य संबंधी आवश्यक पत्रावलियां ली जा रही हैं जिसके बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में पार्षद अनिल चौहान, डॉ. माजिद अली, राजकुमार सेठी, मनोज बाली, कुलवंत सिंह, वैशाली गुप्ता, विजय कुमार बॉबी, अनीता कांबोज, पुष्कर बिष्ट, संतोष देवी, मनोज जग्गा, ऐलम सिंह, आलम सिंह, घनश्याम सिंह, सीमा टंडन, रूबी सैफी, देव प्रकाश, पुष्कर बिष्ट, तेज बहादुर सिंह आदि थे।
भाजपा पार्षद धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए
काशीपुर। अपनी ही सरकार के खिलाफ भाजपा समर्थित पार्षद प्रदर्शन में शामिल हुए। नगर निगम की मेयर ऊषा चौधरी भी भाजपा की हैं। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा भी भाजपा के हैं। भाजपा पार्षदों का कहना है कि यह वर्ष चुनावी वर्ष है इसलिए हमें भी अपनी बात रखनी पड़ी। आने वाले समय में उन्हें जनता के बीच जाना है। तब वह क्षेत्रवासियों को क्या जवाब देंगे कि आखिर क्यों निर्माण कार्य नहीं करा पाए। बताया कि निगम में जनता की ओर से चुने गए 40 पार्षदों में से 23 भाजपा के पार्षद हैं और आठ भाजपा के नामित पार्षद हैं। संवाद

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments