Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में बीते 24 घंटे में मिले 19 नए संक्रमित, 160 सक्रिय...

प्रदेश में बीते 24 घंटे में मिले 19 नए संक्रमित, 160 सक्रिय मरीजों का चल रहा इलाज

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर 19 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। पांच मरीज ठीक हुए हैं। 160 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। इससे पहले शनिवार को प्रदेश में 30 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। जबकि 17 मरीज ठीक हुए।देहरादून जिले में संक्रमित मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं। रविवार को 644 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून जिले में 11, नैनीताल में तीन, हरिद्वार में दो, अल्मोड़ा, पौड़ी और ऊधमसिंह नगर जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। पांच मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। इससे पहले शनिवार को प्रदेश में 30 नए कोरोना संक्रमित मिले थे। जबकि 17 मरीज ठीक हुए हैं।देहरादून जिले में फिर से संक्रमित मामले बढ़ रहे हैं। सैंपल जांच के आधार पर प्रदेश में संक्रमण दर 1.93 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक शनिवार को 1553 सैंपलों की जांच की गई थी। इसमें 1523 सैंपल निगेटिव मिले थे। पांच जिलों में 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। देहरादून जिले में सबसे अधिक संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। देहरादून में 18, उत्तरकाशी में पांच, हरिद्वार में चार, नैनीताल में दो, टिहरी जिले में एक संक्रमित मिले थे। संक्रमितों की तुलना में 17 मरीज ठीक हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments