Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डभारी बारिश के बाद आई आठ से अधिक घरों में दरारें

भारी बारिश के बाद आई आठ से अधिक घरों में दरारें

चमोली। जिले के कर्णप्रयाग में सोमवार रात की भारी बारिश से ब्लॉक के बनसोली गांव में आठ से अधिक घरों में दरारें आ गई। कई घरों के आंगन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीण कैलाश ने बताया कि भारी बरसात के कारण  गिरीश चन्द्र खंडूड़ी के मकान के आगे का पुस्ता टूट गया। जिससे मकान पर जगह जगह दरारें आने से खतरा बना है।वहीं भगवती प्रसाद खंडूरी के मकान के आगे का चैक भी क्षतिग्रस्त हो गया। नरेंद्र खंडूड़ी का मकान के आगे का पुस्ता भी टूट गया है। वहीं दिनेश खंडूड़ी और अरूण खंडूड़ी के आंगन धंस गए। ऐसे में अब ग्रामीणों में डर का माहोल बना है।  ग्रामीण रात को अन्य जगह रहने को मजबूर है। बताया कि सूचना सम्बंधित पटवारी को दे दी गई है। ग्रामीणों ने अन्य जगह विस्थापन की मांग की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments