Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेर शाम सोनप्रयाग क्षेत्र में हुआ भूस्खलन,पांच की मौत,तीन गंभीर

देर शाम सोनप्रयाग क्षेत्र में हुआ भूस्खलन,पांच की मौत,तीन गंभीर

रुद्रप्रयाग। सोमवार देर शाम केदारनाथ राजमार्ग के सोनप्रयाग से लगभग एक किमी दूर गौरीकुंड की तरफ भूस्खलन हो गया था। जिसके चलते कई  यात्री मलबे के नीचे दब गए। मौके पर पहंुची एसडीआरएफ की टीम ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हो गए। जिनका अस्पताल मंे उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम केदारनाथ से लौट रहे आठ यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबे में फंस गए। सूचना पर उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त गोपाल (50 ) पुत्र भक्तराम, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। इस हादसे में जीवच तिवारी पुत्र रामचरित, मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और छगन लाल पुत्र भक्तरामन घायल हो गए, जिन्हें सोनप्रयाग पहुंचाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग बाजार से लगभग एक किमी आगे भूस्खलन जोन में पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से वह फंस गए थे। क्षेत्र में अन्य यात्रियों की होने की संभावना को देखते हुए खोजबीन की जा रही थी, जिसमें  मंगलवार को चार और शव बरामद हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments