Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसूबे के मैदानी क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री के पार

सूबे के मैदानी क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री के पार


देहरादून : उत्तराखंड में मई के महीने में भी लगातार मौसम करवट बदल रहा है। ज्यादातर क्षेत्रों में इन दिनों चटख धूप खिल रही है। जिससे पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जबकि, पहाड़ों में ज्यादातर स्थानों पर तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है।
पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार को प्रदेश में दस्तक देने के चलते रविवार से मौसम के करवट बदलने की उम्मीद है। उत्तराखण्ड के पहाड़ी जनपदों में मौसम के फिर करवट बदलने के अनुमान है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें और ओलावृष्टि की आशंका जताई है। वही मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रांे में अगले दो दिनों में तापमान में और इजाफा होने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments