Monday, November 2, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआठ दरोगाओं के तबादले

आठ दरोगाओं के तबादले


देहरादून :पुलिस कप्तान दलीप सिंह कुंवर ने आठ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर उनको तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार सम्भालने के आदेश दिये।
आज यहां डीआईजी/एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने आठ दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए पुलिस लाईन में तैनात सत्येद्र भाटी को कोतवाली पटेल नगर, उप निरीक्षक विजेंद्र सिंह कुमाई को कोतवाली डोईवाला, उप निरीक्षक सुनील नेगी को थाना वसंत विहार, उप निरीक्षक विनोद गोला को थाना रायपुर, उप निरीक्षक बलवीर सिंह को थाना राजपुर, उप निरीक्षक विकसित पंवार को कोतवाली पटेल नगर , उप निरीक्षक राकेश पंवार को थाना सेलाकुई और उप निरीक्षक संदीप चैहान को थाना नेहरू कॉलोनी ट्रांसफर किया गया है । सभी को निर्देश दिए गए हैं कि वह तत्काल प्रभाव से अपने नवीन नियुक्ति स्थान पर कार्यभार ग्रहण करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments