Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल में पर्यटकों की भीड़, रेंग रेंग कर चले वाहन

नैनीताल में पर्यटकों की भीड़, रेंग रेंग कर चले वाहन

नैनीताल। सप्ताहांत के मौके पर रविवार को भी काफी संख्या में सैलानी नैनीताल पहुंचे। इसके चलते नगर की सड़कों पर बार बार जाम लगता रहा। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के चलते ज्यादातर पर्यटकों को होटलों में दुबकने को मजबूर हुए। रविवार को नैनीताल में सुबह से ही पर्यटकों की आवाजाही रही। सीएम कार्यक्रम के दौरान पुलिस की मौजूदगी में नगर की सड़कों में यातायात व्यवस्थित रहा। लेकिन सीएम कार्यक्रम के समापन के बाद सड़कों में अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया। वहीं 12 बजे बाद तल्लीताल व मल्लीताल में वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे। एंबुलेंस और दमकल वाहन भी जाम में फंसे। कई बार जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी कतार लगी रही जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं शाम छह बजे के बाद यातायात सामान्य हो गया।
बारिश के चलते नौकायन के लिए कम सैलानी पहुंचे
नैनीताल। रविवार शाम बारिश हल्की होने के बाद माल रोड और पंत पार्क में पर्यटकों की भीड़ नजर आई। वहीं बारिश के चलते कम सैलानियों ने नौकायन किया। वहीं पुलिस ने अस्थायी पार्किंग में शटल वाहनों को पार्क कराया था लेकिन अस्थायी पार्किंगों में पर्यटकों के वाहनों को नहीं रोका गया। सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि नगर में पार्किंग स्थल खाली होने के चलते बिना रोक टोक पर्यटकों के वाहनों को शहर में प्रवेश दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments