Saturday, November 7, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डफिर रद्द हुई देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस, अब नौ...

फिर रद्द हुई देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस, अब नौ मई के बाद चलेगी

देहरादून से चलकर वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस एक बार फिर रद्द कर दी गई है। ट्रेन का संचालन आगामी नौ मई तक नहीं होगा। इसके कारण इस रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों पर यात्रियों का बोझ बढ़ गया है। सबसे ज्यादा प्रभाव उपासना एक्सप्रेस पर पड़ा है। इस साल में यह तीसरी बार है जब जनता एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। इससे पहले दिसंबर से फरवरी तक कोहरे के कारण ट्रेन कोइ रद्द किया गया था। इसके बाद अप्रैल में जनता एक्सप्रेस के साथ ही उपासना एक्सप्रेस और कुंभ एक्सप्रेस का संचालन रोक दिया था। कुछ दिन पहले ही तीनों ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया था।
लेकिन, सोमवार को बार फिर खबर आई कि जनता एक्सप्रेस को नौ मई तक रद्द कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि बनारस के पास पटरियों की रिमॉडलिंग के कारण ट्रेन का संचालन रद्द किया गया है। जनता एक्सप्रेस का संचालन बंद होने से इस रूट की दूसरी गाड़ियों में भीड़ बढ़ गई। उपासना एक्सप्रेस बीते 10 दिनों से 12 से 20 घंटे तक की देरी से चल रही थी। हालांकि, रविवार को यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची थी। मगर, इसमें एकाएक आरक्षण की स्थिति गंभीर हो गई और सभी श्रेणियों की वेटिंग लिस्ट 400 तक पहुंच गई। जबकि, आरएसी 40 से 50 तक है। सामान्य श्रेणियों की बोगियों में भी भारी भीड़ है। इससे यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments