Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डक्रिप्टो करेंसी में निवेश के झांसे में गंवाए 53 हजार रुपये

क्रिप्टो करेंसी में निवेश के झांसे में गंवाए 53 हजार रुपये

देहरादून। क्रिप्टो करेंसी में निवेश के झांसे में एक व्यक्ति ने 53 हजार रुपये गंवा दिए। ठगी को लेकर शुभम नागलिया निवासी मोहिनी रोड ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। कहा कि सैम्सन नाम का प्रोफाइल धारक उनका इंस्टाग्राम पर दोस्त था। उसकी क्रिप्टो करेंसी में निवेश की पोस्ट देखी। उसे मैसेज कर इस बारे में बात की। तब सैम्सन ने बताया कि निवेश से उन्हें काफी लाभ हो रहा है। इसके बाद उसने निवेश करने के लिए लिंक भेजा। लिंक पर लाभ का प्लान बताया। लालच में आकर पीड़ित ने 53 हजार रुपये लगा दिए। इसके बाद लालच देकर और रकम मांगी गई। पीड़ित को उनकी कहानी समझ आई तो वह साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन पहुंचे। वहां से तहरीर डालनवाला थाना गई। इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments