Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डफाइनेंस कंपनी दफ्तर में ग्राहक का सोना गायब कर नकली रख दिया

फाइनेंस कंपनी दफ्तर में ग्राहक का सोना गायब कर नकली रख दिया

फाइनेंस कंपनी के प्रिंस चौक स्थित दफ्तर में ग्राहक का गिरवी रखा सोना निकालकर उसकी जगह नकली रख दिया गया। बैंक में ग्राहक के रकम नहीं चुकाने पर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस बीच ऑडिट जांच हुई तो असली सोने की जगह पैकेटों में नकली सोना रखा मिला। इसे लेकर कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि घटना आईआईएफएल फाइनेंस कंपनी के प्रिंस चौक स्थित दफ्तर की है। इसे लेकर कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर पंकज कुमार गुप्ता निवासी देहराखास ने तहरीर दी। कहा कि कंपनी की प्रिंस चौक के पास स्थित शाखा में वर्ष 2012 में गुरप्रीत सिंह आहलुवालिया निवासी त्यागी रोड का तीन पैकेट में सोना रखा गया। उन्हें इसके बदले सवा तीन लाख रुपये का लोन दिया गया। लोने लेने वाले ने समय-समय पर लोन की किश्त जमा नहीं की और न ही लोन की पूरी रकम चुकाकर अपना सोना वापस लिया। ऐसे में नीलामी का नोटिस दिया गया। बीते अप्रैल महीने में शाखा आडिटर अंकित शाही ने आडिट किया। इस दौरान पाया कि उनके गिरवी रखे गए सोने को बदलकर नकली सोना रख दिया गया। पुराने सोने में केवल एक सोने का सिक्का रखा मिला। सोना शाखा के स्ट्रांग रूम में वर्ष 2012 से रखा था। इसे लेकर शाखा कर्मचारियों पर शक गया है। तहरीर पर अज्ञात शाखा कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments