Monday, February 16, 2026
Homeउत्तराखण्डसाइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

क्यूआर कोड स्कैन कर पार्सल का भुगतान करना महिला को भारी पड़ गया। भुगतान तो हो गया लेकिन इसके बाद खाते से एक लाख पांच हजार रुपये कट गए। एसओ प्रेमनगर दीपक रावत ने बताया कि निकिता निवासी प्रेमनगर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। निकिता ने ऑनलाइन कुछ सामान मंगवाया था। उनके घर पार्सल के माध्यम से सामान पहुंचा तो उन्होंने क्यूआर कोड से भुगतान कर दिया। अगले दिन उनके खाते से पांच हजार रुपये और फिर थोड़ी देर बाद एक लाख रुपये कट गए। मामले में पहले साइबर थाना पुलिस ने जांच की और फिर अब प्रेमनगर में केस दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments