Friday, April 3, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ हाईवे पर खतरनाक बना पागल नाला, गंगोत्री राजमार्ग कई जगह बंद...

बदरीनाथ हाईवे पर खतरनाक बना पागल नाला, गंगोत्री राजमार्ग कई जगह बंद होने से फंसे यात्री

राजधानी देहरादून सहित उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ों पर बारिश से आवाजाही मुश्किल हो गई है। बदरीनाथ हाईवे पागल नाला में खतरनाक बना हुआ है। भारी बारिश से निर्माणाधीन मल्ली टंगणी सड़क का टनों मलबा हाईवे पर आ गया। वहीं गंगोत्री हाईवे सुक्की नाले के उफान पर आने से पांच जगह बंद हो गया जिसके चलते यहां कई यात्री फंस गए हैं।
हाईवे पर मलबे से बार-बार यातायात बाधित हो रहा है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मलबे से हाईवे पर हाल ही में निर्मित मोटर पुल को भी खतरा बना हुआ है। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों ने जिला प्रशासन से पीएमजीएसवाई की शिकायत की है। साथ ही शीघ्र मलबा हटवाने का अनुरोध किया है। गंगोत्री हाईवे सुक्की नाले के उफान पर आने से पांच जगह बंद हो गया जिसके चलते हाईवे के दोनों ओर बड़ी संख्या में यात्री वाहन फंसे हुए हैं। यहां बीआरओ की ओर से हाईवे को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है। भारी मात्रा में आए मलबे व बोल्डर के कारण शनिवार को हाईवे पर दिनभर वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी।
बीते शुक्रवार मध्यरात्रि को मूसलाधार बारिश के चलते गंगोत्री हाईवे पर सुक्की नाला उफान पर आ गया जिससे सुक्की के सात में से पांच बैंड मलबा व बोल्डर आने से बंद हो गए। सूचना पर बीआरओ की टीम ने हाईवे को खोलने के लिए मशीनरी लगाई। हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा व बोल्डर गिरने से शनिवार को हाईवे नहीं खोला जा सका है। इससे गंगोत्री दर्शन कर लौटने वाले और उत्तरकाशी की ओर से गंगोत्री जाने वाले वाहन फंसे हुए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हाईवे सुक्की टॉप के पास भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है। उक्त स्थान पर बीआरओ मार्ग पर बोल्डर हटाने में जुटा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments