Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदीपा देवी की गाय बनी चैंपियन

दीपा देवी की गाय बनी चैंपियन

रामनगर। सेमलखलिया में विकास खंड स्तरीय पशु प्रदर्शनी में चार अलग-अलग श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। दीपा देवी पत्नी अर्जुन सिंह देवीपुरा बांसीटीला की गाय को चैंपियनशिप का पुरस्कार दिया गया। शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने किया। प्रदर्शनी में जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल, ग्राम प्रधान देवेंद्र परिहार भी मौजूद रहे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस जंगपांगी ने सरकार की ओर से चलाई जा रही पशुुधन बीमा, केसीसी, एनएचएम आदि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। विधायक ने अलग-अलग श्रेणियों में दीपा देवी, हंसी देवी, धीरज सिंह बिष्ट और मो. शमी के पशुओं ने प्रथम पुरस्कार दिया। इस मौके पर डॉ. राजीव कुमार, डॉ. हरजीत सिंह, डॉ. पवन मेलकानी, डॉ. प्रकाश वैष्णव आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments