Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउप शिक्षा निदेशक ने किया प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का निरीक्षण

उप शिक्षा निदेशक ने किया प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का निरीक्षण

काशीपुर/बाजपुर/जसपुर। उत्तराखंड सरकार के निर्देश पर सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों में मंगलवार को प्रवेशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान देहरादून निदेशालय से पहुंचे उप शिक्षा निदेशक जगमोहन सोनी ने काशीपुर क्षेत्र के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। स्कूलों में मनाए प्रवेशोत्सव का देहरादून निदेशालय से पहुंचे उप शिक्षा निदेशक जगमोहन सोनी ने कुछ स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने राप्रावि शिवलालपुर डल्लू, जैतपुर घोसी, रेलवे टांडा, गिन्नीखेड़ा, राइंका बांसखेड़ी, बांसखेड़ा कला में प्रवेशोत्सव की जानकारी ली। उन्होंने ब्लूमिंग स्कॉलर्स एकेडमी और कर्मा पब्लिक स्कूल में एनसीईआरटी की किताबों की उपलब्धता जांची। वहां बीईओ आरएस नेगी, संकुल समन्वयक सुरेश सिंह, दिनेश शर्मा, सूरजभान आदि रहे। उधर उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहां मेजर मुनीशकांत शर्मा, मनोज विश्नोई, श्रवण कुमार मिश्रा, मनोज शर्मा, कौशलेश गुप्ता, मुकेश चंद्र आर्य मौजूद रहे।
संयुक्त शिक्षा निदेशक बीएस नेगी ने जसपुर के राप्रावि तालबपुर, जसपुर प्रथम, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय जसपुर, जगतपुर पट्टी, नेहरू राजकीय इंका महुआडाबरा, जीजीआईसी में प्रवेशोत्सव का निरीक्षण किया। शिक्षक संघ अध्यक्ष अमित त्यागी, प्रधानाचार्य अतुल अग्रवाल, बीएम लाल,मेहबूब अली ने उनका स्वागत किया। वहां बीएम लाल, रामेंद्र सिंह, मो. उवेस, अवनीश कुमार, ऋचा गुप्ता, नफीस अहमद, पंकज कुमार, प्रीतम सिंह आदि रहे। बाजपुर गांव महेशपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार ने प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहां डायट के प्राचार्य प्रेमचंद चौहान, प्रधानाचार्य एसएन सिंह, बीडीसी सदस्य सुरेश सैनी, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, प्रधान माया देवी, राकेश गुप्ता, अमित चौहान, संजय कश्यप आदि हे। जीजीआईसी सुल्तानपुर पट्टी में प्रधानाचार्या मंजू नेगी, मुख्य अतिथि दयावती, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जुम्मा भारती, विजय पांडे, एडवोकेट मो. रफी, मंजू बाला, सुमन बाला, मधु, पूनम नवीन ने प्रवेशोत्सव मनाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments