Sunday, November 15, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजो बोले सो निहाल से गूंजा दिनेशपुर

जो बोले सो निहाल से गूंजा दिनेशपुर

दिनेशपुर। खालसा पंथ के सजना दिवस बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में सिख समाज ने नगर कीर्तन और शोभायात्रा निकाली। इस दौरान क्षेत्र जो बोले सो निहाल,सत श्री अकाल के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। इसके साथ ही गुरुद्वारा माता साहिब कौर में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया। गुरुपंथ के दास गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली के संत बाबा वचन सिंह, नानकपुरी टांडा के बाबा गुरजंट सिंह, बाबा गुरदेव सिंह ने मंगलवार दोपहर गांव जयनगर नंबर पांच स्थित गुरुद्वारे से अरदास के बाद केसरी निशान दिखाकर नगर कीर्तन को रवाना किया।
कीर्तन में सबसे आगे स्कूली बच्चे पंजाब की संस्कृति पर आधारित झांकियां सजाकर चल रहे थे। इसके पीछे गतका पार्टी के कलाकार हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। हेमकुंड साहिब, हरमंदिर साहिब की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा के बीच में गुरुग्रंथ साहिब की पालकी सजाई गई थी। इसके आगे पंच प्यारे चल रहे थे। विभिन्न गांवों से होकर देर शाम शोभायात्रा के नगर पहुंची। यहां नगर वासियों समेत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। गुरुद्वारा माता साहिब कौर में जाकर यात्रा संपन्न हुई। शोभायात्रा में डॉ. कुलवंत सिंह विर्क, भगवंत सिंह, कंवल सिंह विर्क, गगनदीप सिंह, हरपाल सिंह चीमा, हजारा सिंह, हरपाल सिंह मनेश, डॉ. बलवंत सिंह, हरजीत सिंह, गुरमुख सिंह, बलिहार सिंह, जोगिंदर सिंह आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments