Thursday, December 4, 2025
Homeउत्तराखण्डडीजीपी अशोक कुमार की माता सावित्री देवी की अस्थियां गंगा में विसर्जित

डीजीपी अशोक कुमार की माता सावित्री देवी की अस्थियां गंगा में विसर्जित

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की माता सावित्री देवी की अस्थियां हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड में विधि विधान के साथ विसर्जित की गई। हरकी पैड़ी पर सुबह 9:30 बजे डीजीपी अशोक कुमार, उनकी पत्नी अलकनंदा, बेटा शाश्वत और उनके बड़े भाई सुभाष गर्ग, नरेश गर्ग, छोटे भाई राकेश गर्ग, प्रेम गुप्ता, दिनेश गुप्ता, भतीजा अभिषेक अस्थि कलश लेकर लेकर पहुंचे। कर्मकांड तीर्थ पुरोहित मनोज सिखौला ने संपन्न कराया। इस अवसर पर डीआईजी सेंथिल अवुदई कृष्ण राज एस, एसएसपी हरिद्वार डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, श्री गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ और जिले के तमाम राजनीतिक दलों से जुड़े लोग और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments