Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलूट के इरादे से घुसे बदमाशों तमंचा छीना और खदेड़ा

लूट के इरादे से घुसे बदमाशों तमंचा छीना और खदेड़ा

रुद्रपुर। लूट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों से गृहस्वामी ने जान की परवाह किए बिना मुकाबला कर उनसे तमंचा छीन लिया। गृहस्वामी के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते देख बदमाश वहां से भाग गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन की है। मॉडल कॉलोनी में स्थित किड्स प्लेनेट स्कूल के स्वामी अमित कुमार अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि शनिवार रात करीब तीन बजे तीन बदमाश लूट की इरादे से उनके घर में दीवार से कूदकर घुस आए थे। जहां बदमाशों ने मेन स्विच बंद कर दिया था, जिससे बिजली गुल हो गई थी। इधर गृह स्वामी ने बदमाशों की हलचल सुनी। उन्होंने उठकर देखा तो पास पड़ोस की बिजली आ रही थी। तभी तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उन पर तमंचा तान दिया। उन्होंने जान की परवाह किए बिना मुकाबला कर तमंचा छीन कर शोर मचा दिया। इसे सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिनको आते देख बदमाश अपना तमंचा वहीं छोड़कर खेतों की ओर भाग गए। अमित ने पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी, जहां आकर पुलिस ने तमंचे को कब्जे में ले लिया। अमित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अमित ने बताया कि कुछ दिन पूर्व एक बिना नंबर वाली कार ने उनको टक्कर मार दी थी। यह घटना के कारण उनको अपनी जान, माल का खतरा बना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments