Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकार्बेट फॉल में डूबे दो छात्र, एक की मौत एक लापता

कार्बेट फॉल में डूबे दो छात्र, एक की मौत एक लापता

कालाढूंगी (नैनीताल)। नया गांव स्थित कॉर्बेट फॉल में नहाते वक्त द्रोण कॉलेज दिनेशपुर के दो छात्र डूब गए। एक का शव बरामद हो गया है, जबकि दूसरा छात्र लापता है। एसडीआरएफ की टीम ने लापता छात्र को ढूंढने का काफी प्रयास किया, लेकिन टीम उसे खोज नहीं पाई।
द्रोण कॉलेज दिनेशपुर के फार्मेसी डिप्लोमा के 31 छात्र-छात्राओं का दल रविवार को छुट्टी पर नैनीताल घूमने के लिए आया था। कॉलेज की प्रिंसिपल हरप्रीत कौर, शिक्षक धीरज कुमार जोशी, संगीता गौतम और मनीषा भौर्याल विद्यार्थियों के साथ थे। उनकी बस जब रूसी बाईपास पर पहुंची तो भारी ट्रैफिक के चलते पुलिस ने बस को वहीं खड़ा करने के लिए कहा। इस पर पूरी टीम ने नैनीताल जाने के बजाय कॉर्बेट फॉल घूमने का फैसला किया। कॉर्बेट फॉल में नहाना प्रतिबंधित है। बावजूद इसके फॉल में भारी संख्या में लोग नहा रहे थे। फॉल के तेज घुमाव में रिंकी मंडल (18) और अभिजीत अधिकारी (19) डूब गए।
एसओ राजवीर नेगी ने बताया कि रिंकी मंडल का शव बरामद हो गया है जबकि अभिजीत की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम लगाई गई है
प्रतिबंध के बावजूद फॉल में नहाते हैं लोग
1999 में वन विभाग ने फॉल का जीर्णोद्धार कर पर्यटकों के लिए खोला था। 2014 तक इस फॉल में नहाने के दौरान सात पर्यटकों की मौत हो गई थी। 2014 में दो लोगों की एक साथ डूबने से मौत के बाद तत्कालीन डीएफओ कहकशां नसीम ने यहां नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments