Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपेयजल लाइन का कार्य रुकवाने पर दो पक्षों में विवाद

पेयजल लाइन का कार्य रुकवाने पर दो पक्षों में विवाद

हल्द्वानी। चौफुला क्षेत्र में पेयजल लाइन बिछाने का काम रुकवाने पर शनिवार को मित्रपुरम और चौफुला के लोगों के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई। मित्रपुरम के लोग भेदभाव का आरोप लगाते हुए कार्य को रुकवाने पर अड़े रहे तो वहीं चौफुला क्षेत्र के लोगों ने कार्यों को शीघ्र शुरू करने की मांग की। मित्रपुरम में चार इंच की पेयजल लाइन बिछाई गई है। अब चौफुला क्षेत्र में छह इंच की लाइन बिछाए जाने पर मित्रपुरम के लोग विरोध में उतर आए उन्होंने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। शनिवार को क्षेत्रीय पार्षद गोपाल बिष्ट काम शुरू कराने की मांग करने लगे। इस बीच दोनों पक्षों में झड़प होने लगी। विधायक सुमित हृदयेश भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से बातचीत की। विधायक सुमित ने कहा कि सत्ताधारी सरकार के दबाव में मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। पूर्व में जल संस्थान के अधिकारियों से बातचीत कर बीच का रास्ता निकाला गया था मगर अधिशासी अभियंता का स्थानांतरण करवा दिया गया।
मित्रपुरम निवासी मन्नू गोस्वामी ने कहा कि राजनीतिक दबाव के चलते क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चौफुला क्षेत्र के पार्षद गोपाल बिष्ट ने कहा कि दूसरे क्षेत्र के लोग हमारे यहां आकर विकास कार्यों को रुकवा रहे हैं। इससे कार्यों में लेटलतीफी हो रही है। जल्द कार्य शुरू किया जाए जिससे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारू हो और सड़क की मरम्मत का काम भी समय से पूरा हो सके। ईई एसके श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्व में विवाद सुलझा दिया गया था। अब क्षेत्र के लोगों से दोबारा बात कर मामले का समाधान किया जाएगा। इस दौरान धना बिष्ट, सीमा भटनागर, ममता नेगी, दीपा बिष्ट, विमला पलड़िया, लाल सिंह बोरा, बच्ची सिंह बोरा, ललित मेर, हेमंत डोबाल, चंद्र मेहता आदि मौजूद रहे।
हल्द्वानी विधायक को योजना की जानकारी नहीं : विकास
हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश को संभवत: विधानसभा की सीमा और योजना की सटीक जानकारी नहीं है। जिस योजना का विधायक विरोध कर रहे हैं वह योजना कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के प्रयास से स्वीकृत हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्षेत्र में आकर काम को देख चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments