Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसेना से जुड़कर देश सेवा में आगे आएं विद्यार्थी : एडमिरल

सेना से जुड़कर देश सेवा में आगे आएं विद्यार्थी : एडमिरल

भवाली (नैनीताल)। एडमिरल राधाकृष्णन हरि कुमार ने शनिवार को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का दौरा किया। विद्यालय के कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया और कैडेट्स ने स्कूल बैंड का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एडमिरल राधाकृष्णन हरि कुमार ने विद्यार्थियों से भारतीय सेना से जुड़कर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों से जीवन शैली में ज्ञान, परिश्रम और अभिवृत्ति को निरंतर विकसित करने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने जीवन में अच्छी पुस्तकों का महत्व, श्रीमद्भागवत गीता का कर्म सिद्धांत, कर्म की आवश्यकता, समय-प्रबंधन, संप्रेषणीयता, सकारात्मक चिंतन की जरूरत, भारतीय नौसेना में महिलाओं की भूमिका, महत्व को केंद्र रखकर विद्यार्थियों को जागरूक किया। एडमिरल के साथ सहचारिणी कला नायर भी शामिल रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीके ठाकुर, वीना ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत कर एडमिरल की विशिष्ट उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान शालिनी मिश्रा, उप प्रधानाचार्य कमांडर एस नागराजन आदि मौजूद रहे। मां नयना देवी के दर्शन और नौकायन कियानैनीताल। भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल राधाकृष्णन हरि कुमार शनिवार को नैनीताल पहुंचे। हालांकि निजी दौरे के चलते प्रोटोकाल के इतर वह सीमित अधिकारियों के साथ नैनीताल पहुंचे। पत्नी के साथ यहां पहुंचे नौ सेना अध्यक्ष ने नयना देवी के दर्शन किए और काफी देर तक शक्तिपीठ के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। पंडित बसंत बल्लभ पांडे ने उन्हें पूजा अर्चना करवाई। शिवलिंग पर जलाभिषेक के बाद मंदिर कार्यालय होते हुए वह यहां से रवाना हुए। इस मौके पर ग्रुप कमांडर कोमोडोर बीआर सिंह, फाइव नेवल युनिट के कैप्टन सीवी नेगी, मंदिर के महासचिव हेमंत साह, उप सचिव प्रदीप साह, प्रशासनिक अधिकारी, सुरेश मेलकानी आदि रहे। मंदिर के बाहर तिब्बती समुदाय के तेंजिग और व्यापार मंडल महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल ने उनका स्वागत किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments