Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकोरोना के दो मरीज और मिले

कोरोना के दो मरीज और मिले

हल्द्वानी। जिले में शनिवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं। इस सप्ताह 10 मरीज रिपोर्ट हो चुके हैं। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि दो लोग और संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। इधरए गरमपानी क्षेत्र में कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। शनिवार को खांसी और बुखार की शिकायत पर सीएचसी गरमपानी में चार महिलाओं के कोविड सैंपल की जांच की गई तो गरमपानी निवासी एक महिला कोराना संक्रमित निकली। संक्रमित महिला को होम आइसोलेशन किया गया है। क्षेत्र में कोरोना के मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने की अपील की है।
कोविड के लक्षण नजर आने पर हो रही है जांच
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले सभी मरीजों की कोविड जांच शुरू नहीं हुई है, जिन मरीजों में कोविड के लक्षण नजर आ रहे हैं उनकी जांच कराई जा रही है। पीएमएस डाॅ.एलएमएस रावत ने बताया कि अस्पताल में रोजाना आठ से दस लोगों की कोविड जांच की जा रही है। अब तक कोई भी व्यक्ति कोविड संक्रमित नहीं निकला है। अस्पताल का कोविड वार्ड खुला हुआ है और वहां बुखार से पीड़ित मरीजों को भर्ती किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments