Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनदी में डूबी मासूम: बच्ची को गंगा में बहते देख परिजनों की...

नदी में डूबी मासूम: बच्ची को गंगा में बहते देख परिजनों की मची चीख पुकार, माता-पिता का ध्यान भटकते हुई अनहोनी

दिल्ली से परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आई पांच साल की बच्ची वेदांत आश्रम घाट पर नहाते समय गंगा में बह गई। बच्ची को गंगा में बहते देख परिजनों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने आनन-फानन में सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन शाम ढलने तक बच्ची का कहीं अता पता नहीं चल पाया।
दिल्ली के अशोक नगर से अमरनाथ चौरसिया परिवार के साथ ऋषिकेश घूमने आए थे। परिवार शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में ठहरा था। रविवार को परिवार के सभी सदस्य आश्रम के घाट पर गंगा स्नान कर रहे थे। अमरनाथ की पांच साल की बेटी आशी चौरसिया भी घाट के किनारे नहा रही थी।यहां नदी का बहाव काफी तेज था। इस दौरान माता-पिता का ध्यान बच्ची पर से हट गया। आशी अचानक तेज बहाव की चपेट में आने से गंगा में बहने लगी। बेटी को नदी में बहता देख परिवार के लोगों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। इस बीच बच्ची नदी की धारा में ओझल हो गई।
सूचना पर जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मुनिकीरेती थाना प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम बच्ची की खोजबीन में जुटी है। गंगा के किनारे पुलिस सर्च अभियान चला रही है। आसपास के नदी से सटे क्षेत्रों में बच्ची के लापता होने की सूचना भेजी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments