Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशिक्षा मंत्री ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, एक क्लिक कर अमर...

शिक्षा मंत्री ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, एक क्लिक कर अमर उजाला पर देखें नतीजे

उत्तराखंड बोर्ड का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की मौजूदगी में परिषद की ओर से परीक्षा परिणाम जारी किया गया। छात्र परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। हाईस्कूल की परीक्षा में 77.74 फीदसी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट का परीक्षा फल 82.63 रहा। शिक्षा मंत्री ने टॉपर्स को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि परिषद की ओर से 28 मार्च से 19 अप्रैल 2022 के मध्य बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। 1333 परीक्षा केंद्रों में सफलतापूर्वक परीक्षाएं हुईं। हाईस्कूल में कुल 129778 और इंटरमीडिएट में 113164 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
परीक्षा के बाद 25 अप्रैल से 9 मई 2022 के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। विद्यालयी परिषद की सचिव ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के निर्देश पर पूरी पारदर्शिता के साथ समय पर बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम तैयार किया गया। आज रामनगर में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं परिषद के सभापति व निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. आरके कुंवर की उपस्थिति में बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments