Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डऔचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने कई अनियमितताएं पकड़ी

औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने कई अनियमितताएं पकड़ी

हरिद्वार। नए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने सोमवार सुबह विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कई अनियमितताएं पकड़ीं।
सोमवार की सुबह डीएम ने मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय बेसिक तथा माध्यमिक, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दर्शन सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक वैद्य और प्रधान सहायक दीपक सैनी अनुपस्थित पाए गए। ड्राइवर मनवर सिंह नेगी भी गैरहाजिर थे। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेसिक/माध्यमिक में छापा मारा। यहां औचक निरीक्षण के दौरान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी महेश मैथानी अनुपस्थित पाए गए। जबकि 10.25 बजे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर गौरव उप्रेती अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने अनुपस्थित पाए गए अधिकारियों तथा कर्मचारियों का वेतन रोकने तथा स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सप्ष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचना सुनिश्चित करें। कार्यालय में आने वाले व्यक्तियों एवं फरयादियों की पूरी शालीनता से समस्याएं सुनकर उनका प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उनकी अनुमति के बिना कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments