Sunday, October 25, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeराजनीतिबदहाल कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व सीएम हरीश करेंगे 11 को पदयात्रा

बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व सीएम हरीश करेंगे 11 को पदयात्रा

देहरादून। पूर्व सीएम हरीश रावत ने हरिद्वार में हुई ज्वैलरी लूट घटना पर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। हरिद्वार में बदहाल कानून व्यवस्था के खिलाफ हरीश रावत 11 सितंबर को हरिद्वार में पदयात्रा निकाल कर अपना आक्रोश प्रकट करेंगे।
हरिद्वार में डकैती की घटना के मामले में कांग्रेस नेता हरीश रावत ने 11 सितंबर को चंद्राचार्य चैराहे से परशुराम रोड तक पदयात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इससे पहले हरीश रावत बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ 15 मिनट का मौन उपवास भी रखेंगे। उन्होंने हरिद्वार में ज्वैलरी शोरूम में हुई डकैती को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि जिस तरह डकैतों ने वारदात को अंजाम दिया उससे लगता है कि डकैत ज्वैलरी शोरूम में घूमने आए और सब लूट कर चले गए।
उनकी इतनी हिम्मत थी कि वह नकाब पहनकर भी नहीं आए थे। हरीश रावत का कहना है कि सरकार सुरक्षा देने में नाकाम साबित हुई है और डकैतों को पकड़ने और सामान बरामद करने में नाकाम साबित हुई है। वहीं कानून व्यवस्था पर अपना आक्रोश प्रकट करने के लिए उन्होंने हरिद्वार में पदयात्रा निकालने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments