Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपेट्रोल-डीजल महंगा हुआ तो इलेक्ट्रिक वाहन वाहनों का बिक्री में आई उछाल

पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ तो इलेक्ट्रिक वाहन वाहनों का बिक्री में आई उछाल

पेट्रोलियम ईंधन के बढ़ते दामों का असर सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। ऐसे में लोग पेट्रोलियम वाहनों का विकल्प इलेक्ट्रिक के तौर पर तलाश रहे हैं, जिसके चलते ई-बाइक (Electric vehicles ) मार्केट में खासा उछाल देखने को मिल रहा है। ई-बाइक्स विक्रेता मनोज जोशी बताते हैं कि ई-बाइक्स के प्रति ट्रेंड बढ़ा है। इलेक्ट्रिक वाहनों में महिला सुरक्षा के लिए पैनिक बटन और वाहन की सुरक्षा के लिए जीपीएस सुविधा दी जा रही है। ई-मोबाइल के मैनेजर महेंद्र बोरा बताते हैं कि पिछले कुछ माह में ई-बाइक्स की खरीद दोगुनी हो गई है। ये वाहन प्रदूषण कम करने में भी कारगर हैं।
मार्केट में 60 हजार की कीमत से ई-बाइक उपलब्ध
मार्केट में ई-बाइक्स की कीमत 60 हजार से 1.5 लाख रुपये तक है। इसमें लेड एसिड की बैटरी एक साल की वारंटी और लीथियम की बैटरी तीन साल की वारंटी की दी जा रही है।
दोगुनी हो गई बिक्री
शहर में जहां दो महीने पहले तक प्रतिमाह 50 से 60 तक बिक जाती थी, लेकिन अब 120 से ज्यादा वाहन बिक रहे हैं। हल्द्वानी में ई-बाइक्स के करीब 12 डीलर हैं।
इलेक्ट्रिक वाहन से 75 प्रतिशत कर सकते हैं बचत
आमतौर पर दोपहिया वाहन से 100 किमी दूरी तय करने में औसतन 50-70 किमी माइलेज के हिसाब से पेट्रोल-डीजल के लिए तकरीबन 200-250 रुपये खर्च करने होते हैं। जबकि इलेक्ट्रिक वाहन में इतनी ही दूरी 30 से 50 रुपये बिजली के खर्च पर तय कर सकते हैं। यानी कि इलेक्ट्रिक वाहन से रोजाना 75 प्रतिशत तक बचत कर सकते हैं।
पेट्रोल-डीजल की कीमतें
हल्द्वानी में गुरुवार को पेट्रोल 103.71 रुपये प्रति लीटर, डीजल 97.32 और नैनीताल में पेट्रोल 103.44 और डीजल 97.13 रुपये बिका। पांच अप्रैल से पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर रही है।हल्द्वानी में गुरुवार को पेट्रोल 103.71 रुपये प्रति लीटर, डीजल 97.32 और नैनीताल में पेट्रोल 103.44 और डीजल 97.13 रुपये बिका। पांच अप्रैल से पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments