Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डफेसबुक में युवती को अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार

फेसबुक में युवती को अश्लील मैसेज भेजने वाला गिरफ्तार

पिथौरागढ़। युवती को फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजने और गाली गलौज करने के आरोप में पुलिस ने एक सैन्य कर्मी को देहरादून 2/8 जीआर रेजीमेंट से गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पिथौरागढ़ कोतवाली में नौ फरवरी को एक युवती ने तहरीर देकर कहा कि जनवरी से संदीप चंद नाम की फेसबुक आईडी से उसे अश्लील मेसेज भेजे जा रहे हैं। ब्लॉक करने पर आरोपी उसके दोस्तों व घरवालों को मैसेज और अश्लील फोटो भेजकर बदनाम कर रहा है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 504/506 और 67 आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से डीडीहाट के बिछुल निवासी आरोपी लोकेश चंद को 2/8 जीआर बटालियन देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। टीम में एसआई जावेद हसन, गोविंद सिंह, मनीष सिंह, सत्येंद्र सिंह, साइबर सैल टीम में एसआई प्रियंका इजराल, मनोज कुमार, विपिन ओली आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments