Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमहिला पर्यटकों का पर्स चुराया, मुकदमा दर्ज

महिला पर्यटकों का पर्स चुराया, मुकदमा दर्ज

नैनीताल। नैनीताल में चोरी और लूट की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। रविवार को भी तल्लीताल क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो महिला पर्यटकों के बैग चुरा लिए। इसी दौरान भाग रहे व्यक्ति को महिला पर्यटकों के शोर मचाने पर राहगीरों और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पर्यटकों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रविवार को तल्लीताल क्षेत्र में एक हॉस्टल में रहने वाली वैष्णवी साह ने तल्लीताल डांठ पर तैनात पुलिसकर्मियों को पर्स खोने की शिकायत की। इसके बाद चीता कांस्टेबल अमित गहलोत और चनीराम ने लाउडस्पीकर पर लोगों से बैग की सूचना देने की अपील की। इसके कुछ देर बाद बस स्टेशन के पास ही बैग बरामद हो गया लेकिन बैग में रखे साढ़े तीन हजार रुपये गायब थे। वहीं शाम को दिल्ली निवासी रेशमा ने भी उसका पर्स खोने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस सीसीटीवी में फुटेज खंगालने लगी। वहीं शाम को गाजियाबाद निवासी नेहा गुप्ता अपने परिवार के साथ तल्लीताल में वापसी के लिए अपने सामान के साथ बैठे थे। इस दौरान एक व्यक्ति महिला पर्यटक का बैग उठाकर भागने लगा। महिला ने यह देख शोर मचाया तो राहगीरों व पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान व्यक्ति स्वयं को अधिवक्ता बताकर बैग सड़क में गिरा होने की कहानी बताने लगा। इस दौरान पर्यटकों व व्यक्ति के बीच मामला गरमाने लगा तो पुलिस व्यक्ति को थाने ले आई। करीब एक घंटे की पूछताछ के बाद भी व्यक्ति ने नाम नहीं बताया। इधर, गाजियाबाद निवासी नेहा के पति सौरभ गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम पता बताते हुए चोरी की बात कुबूल ली। साथ ही उसके पास से चोरी किया गया पर्स और सामान भी बरामद कर लिया गया। एसओ रोहिताश सिंह सागर ने बताया कि आनंद सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments