Friday, November 6, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल में जाम से सैलानियों का बुरा हाल

नैनीताल में जाम से सैलानियों का बुरा हाल

नैनीताल/भीमताल/भवाली। वीकेंड पर रविवार को नैनीताल समेत आसपास के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। पर्यटक वाहनों का दबाव बढ़ने से लगे जाम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने के लिए बिना होटल बुकिंग करके आ रहे बाहरी वाहनों को रूसी बाईपास में रोक लिया। वहां से शटल सेवा के माध्यम से सैलानियों को नैनीताल भेजा गया।
रविवार को वीकेंड पर नैनीताल में हजारों सैलानी पहुंचे। सैलानियों ने नौकायन का लुत्फ उठाने के साथ चिड़ियाघर, केव गार्डन आदि पर्यटक स्थलों की सैर की। मॉलरोड में कई बार जाम लगने से सैलानियों समेत लोग स्थानीय लोग परेशान रहे। कई कुछ दोपहिया चालकों ने जाम से परेशान होकर अपने वाहन कैनेडी पार्क में खड़े कर दिए। वहीं, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, भवाली, मुक्तेश्वर और रामगढ़ के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। सैलानियों ने भीमताल और नौकुचियाताल में पैराग्लाइडिंग, जॉरबिंग, जीप लाइन और सातताल में क्याकिंग और नौकायन का लुत्फ उठाया। कारोबारी शशांक अग्रवाल, कार्तिक कर्नाटक, विजय कुमार झा ने बताया कि सैलानियों के आने से कारोबार अच्छा रहा। सैलानियों ने कैंची धाम, घोड़ाखाल पहुंचकर आशीर्वाद मांगा।
रूसी बाईपास पर रोके सैलानियों के वाहन
वीकेंड पर नगर के पार्किंग स्थल पैक हो गए। कई सैलानी पार्किंग की तलाश में भटकते रहे। यातायात प्रभावित होने के चलते रूसी बाईपास पर बाहरी वाहनों को रोक दिया गया। पार्किंग सुविधा वाले होटलों की बुकिंग देख पर्यटकों के वाहनों को नैनीताल जाने दिया गया। सैलानियों को 40 वाहनों से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल भेजा गया। सीओ संदीप नेगी ने बताया कि शाम तक रूसी बाईपास की अस्थायी पार्किंग में लगभग पांच सौ वाहन पार्क हो गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments