Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपेट्रोल पंप पर एक्सपायर मिले अग्निशमन यंत्र

पेट्रोल पंप पर एक्सपायर मिले अग्निशमन यंत्र

पेट्रोल पंप में एक्सपायर अग्निशमन उपकरण रखे हैं। अगर आग लग गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। बृहस्पतिवार को प्रशासन और पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा तो मामले पकड़ में आए। उधर पूर्ति विभाग की ओर से सात पेट्रोल पंप संचालकों को नोटिस भेजा है। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने नेतृत्व में पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने रामपुर रोड, मंडी बाइपास रोड और नैनीताल रोड के सात पेट्रोल पंप पर छापा मारा। इस दौरान कहीं शौचालय बंद मिले तो कही गंदे। तीन पेट्रोल पंपों में अग्निशमन उपकरण एक्सपायर डेट के मिले। आग बुझाने के लिए रखी गई रेत जमा गई थी, उसमें घास जमी थी। तीन पंपों में शुद्ध पेयजल नहीं मिला। यहां आरओ पुराना और बंद था। पूर्ति विभाग की ओर से पंप संचालकों को नोटिस दिए गए हैं।
फायर ब्रिगेड की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
हल्द्वानी। पेट्रोल पंप अतिसंवेदनशील क्षेत्र में आते हैं। यहां आग बुझाने के लिए मानकों के अनुसार अग्निशमन सिलिंडर, रेत आदि होनी जाहिए। इसकी जांच फायर ब्रिगेड के अधिकारी करते हैं लेकिन जिस हिसाब से फायर सिलिंडर एक्सपायर मिले उसे देखकर लगता है कि फायर बिग्रेड के अधिकारी सही से सत्यापन नहीं कर रह हैं। इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments