Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजादोपुर में गेहूं के खेत में आग लगने से दो बीघा गेहूं...

जादोपुर में गेहूं के खेत में आग लगने से दो बीघा गेहूं जलकर राख

खटीमा। अचानक लगी आग से जादोपुर निवासी सिंगारा सिंह के खेत में खड़ी गेहूं की फसल राख हो गइ्र। दो बीघा खेत में खड़े गेहूं के खेत में आग लगने का कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका। खेत के आसपास काम कर रहे ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पाकर बड़ा हादसा होेने से बचा लिया। जोदापुर ग्राम निवासी सिंगारा सिंह के दो बीघा खेत में गेहूं पककर तैयार खड़ा था। काटने की तैयारी के साथ ही अचानक बृहस्पतिवार सुबह खेत में आग धधक गई। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
एक डेसिमल भूमि में गेहूं की 22.400 किलो पैदावार
खटीमा। क्राफ्ट कटिंग से मापने पर एक डेसिमल भूमि में 22.400 किलोग्राम गेहूं की पैदावार मिली। अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह की देखरेख में ग्राम नदन्ना के एक खेत में यह माप ली गई। रेडम नंबर स्लेक्ट खसरा नंबर खेत में यह माप ली गई। वहां तहसीलदार शुभांगिनी, कानून गो राज कुमार, आरके नरेंद्र कुमार गहतोड़ी, हल्का पटवारी आशा बिष्ट आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments