Monday, November 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवाहन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे

वाहन बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे

एक महिला से मकान बेचने के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए गए। महिला की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पटेलनगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक, नूर परवीन पत्नी नसीम निवासी डालनवाला नेमी रोड की शिकायत पर साजिद निवासी कारगी ग्रांट और जावेद, मेहमूद निवासी ब्राह्मणवाला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि, साजिद के साथ मकान खरीदने के लिए एक एग्रीमेंट हुआ। जिसकी कीमत 11 लाख 50 हजार रुपये तय हुई। 16 अक्तूबर 2021 को पांच लाख रुपए नगद दिए गए थे। इसके बाद मकान का कब्जा ले लिया। जनवरी 2022 में मकान की रजिस्ट्री कराने के लिए साजिद से संपर्क किया तो उसने और पैसों की मांग की।
इस दौरान मकान के कागजात चेक कराने पर पता चला की कागजात फर्जी है। नूर प्रवीन का कहना है कि, 29 जनवरी 22 को ब्राह्मणवाला स्थित मकान पर ताला लगाकर वह मां के घर गई थीं। 31 जनवरी को वापस लौटी तो देखा कि, ताले टूटे हुए थे। अंदर जाने की कोशिश करी तो घर के अंदर से महबूब नाम का व्यक्ति बाहर आया और सीधे गाली गलौज करने लगा कहा कि, उसने बड़े भाई साजिद से मकान अपने नाम करा लिया है। हाथापाई करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। बताया की पैसा मांगने पर धमकी दी जा रही है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments