Monday, October 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डवन विभाग के दैनिक कर्मचारियों में वेतन न मिलने पर फूटा आक्रोश

वन विभाग के दैनिक कर्मचारियों में वेतन न मिलने पर फूटा आक्रोश

खटीमा। सुरई रेंज के दैनिक वन कर्मचारियों ने 14 माह से वेतन न मिलने पर रेंज कार्यालय में धरना दिया। वन दैनिक कर्मियों ने कहा कि वेतन नहीं मिला तो दीपावली नहीं मनाएंगे। बृहस्पतिवार को वन कर्मचारियों ने रेंज कार्यालय में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि 14 माह से वेतन न मिलने पर उनके सामने संकट है। वेतन नहीं मिलने से वे बच्चों की फीस जमा नहीं कर पाए हैं।
धरना स्थल पर पहुंचे विधायक भुवन कापड़ी का वन कर्मियों ने घेराव किया। कापड़ी ने दूरभाष पर मुख्य वन संरक्षक विनोद सिंघल से बात कर कर्मचारियों का वेतन देने के लिए वार्ता की। उन्होंने बताया कि कुछ बजट आया है और जल्द ही कर्मचारियों के खातों में डाल दिया जाएगा। कापड़ी ने पूर्वी तराई वन प्रभाग के डीएफओ संदीप कुमार से भी वार्ता की। उन्होंने बताया कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का दीपावली से पहले कुछ वेतन डाल दिया जाएगा। वहां मुकेश सिंह राणा, रहीम अहमद, पाल सिंह, रामकिशन, घनश्याम, कृष्णा, प्रेम नारायन, अजय पाल, रोहित राणा, सूरज कुमार, बबलू सिंह, दिवान सिंह, सेवा राम, चंद्रवती, सतनाम सिंह, शेर सिंह, गुरसेवक सिंह, जगन लाल, सूखराज, रामस्वरूप आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments