Friday, October 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
HomeUncategorizedऔली में पहली बार यूरोपीय देशों में होने वाली चैंपियनशिप का आगाज,...

औली में पहली बार यूरोपीय देशों में होने वाली चैंपियनशिप का आगाज, देश के कोने-कोने से पहुंचे खिलाड़ी

उत्‍तराखंड के विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली की ढलानों पर पहली बार यूरोपीय देशों में होने वाली स्नो सोइंग एडं स्काई स्नो ओपन नेशनल चैंपियनशिप का आगाज हुआ है। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता को स्नो सोई एसोसिएशन के द्वारा किया जा रहा है। रविवार को इस चैंपियनशिप का उद्घाटन भारतीय पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान के डीआईजी हरपाल सिंह ने किया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक खिलाड़ी ले रहे भाग
छह व सात मार्च को आयोजित होने वाली इस नेशनल चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के 100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में बर्फ में खास प्रकार के जूते पहनकर दूरी तय करनी पड़ती है। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी। पहले वर्ग में 1300 मीटर की दूरी खिलाड़ियों को तय करनी होगी। जबकि दूसरे वर्ग में पांच से लेकर दस किमी तक बर्फ में पैदल चलना होगा।
औली के साथ गोरसों बुग्याल तक बर्फ ही बर्फ
औली में इस समय पर्याप्त बर्फ है। शीतकाल के दौरान हुई बर्फबारी के चलते यहां की स्कीइंग ढलान के साथ आसपास के इलाके अभी भी बर्फ से पटे हुए हैं। औली के साथ गोरसों बुग्याल तक बर्फ ही बर्फ है। इसी को देखते हुए इस बार यहां इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नेशनल चैंपियनशिप के राज्य समन्वयक अजय भट्ट ने बताया कि अमूमन स्नो सोइंग प्रतियोगिता का आयोजन यूरोपीय देशों में किया जाता है। वहां पर्याप्त मात्रा में बर्फ रहती है। इसलिए हर साल वहां इस प्रकार के बर्फ के खेलों का आयोजन होता है। उन्‍होंने बताया कि बर्फ का आनंद उठाने पर्यटक भी इस प्रतियोगिता का हिस्सा बन सकते हैं। औली मे पहली बार स्नो सोइंग एडं स्काई स्नो ओपन नेशनल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments