Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डएनएचएम निदेशक की अध्यक्षता में बनी चार सदस्यीय समिति, स्वास्थ्य सेवाओं में...

एनएचएम निदेशक की अध्यक्षता में बनी चार सदस्यीय समिति, स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार

चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए सरकार ने चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ. सरोज नैथानी की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है, जो यात्रा मार्गों पर तीर्थयात्रियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर सरकार को सुझाव देगी। सचिव स्वास्थ्य राधिका झा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
चारधाम यात्रा के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण और पूर्व से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित यात्रियों की हार्ट अटैक से लगातार मौतें हो रही हैं। चारधाम यात्रा संचालन को एक माह का समय पूरा हो गया है। अब तक चारों धामों में 17 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जबकि 148 यात्रियों की मौत हुई है।इसे देखते हुए सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार लाने के लिए चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है। जिसमें एनएचएम निदेशक डॉ.सरोज नैथानी को अध्यक्ष बनाया गया। उनके अलावा दून मेडिकल कॉलेज के टीबी एवं चेस्ट विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.अनुराग अग्रवाल, कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ.अमर उपाध्याय, हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट के मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.नवीन राजपूत सदस्य होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments