Sunday, November 8, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ गुरुद्वारा दूध वाला कुआं पर कारसेवा

सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ गुरुद्वारा दूध वाला कुआं पर कारसेवा

नानकमत्ता। गुरुद्वारा दूध वाला कुआं पर पवित्र सरोवर और गुरुद्वारे की चहारदीवारी के बरामदे की छत में लिंटर डालने के लिए हुई कारसेवा में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सैकड़ों श्रद्धालु जुटे। अरदास के बाद सतनाम वाहेगुरु के जाप के साथ संगत ने कारसेवा कर पुण्य लाभ कमाया।
बुधवार को बाबा हरबंश सिंह बाबा फौजा सिंह धार्मिक डेरा कारसेवा की ओर से गुरुद्वारा दूध वाला कुआं पर कारसेवा की गई। कारसेवा में पीलीभीत, पूरनपुर, बीसलपुर, बंडा, बिलासपुर, अमरिया के साथ ही काशीपुर, नानकपुरी टांडा, खटीमा, सितारगंज आदि क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में संगत पहुंची। गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह की ओर से संगत के साथ मिलकर अरदास के बाद सतनाम वाहेगुरु का जाप करते हुए कारसेवा शुरू की गई। चिलचिलाती धूप के बाद भी छह हजार वर्ग फीट के लिंटर का कार्य चार घंटे में ही कर लिया गया। डेरा कारसेवा की ओर से संगत के लिए विशेष लंगर की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान संगत के लिए छबील भी लगाई गई थी। वहां बाबा बचन सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा तरसेम सिंह, बाबा गुरमेज सिंह, बाबा गुरजंट सिंह, महेंद्र सिंह, भजन सिंह, जरनैल सिंह, अजीत पाल सिंह, डॉ. मनिंदर सिंह खालसा, जत्थेदार जगतार सिंह, दारा सिंह, दिलबाग सिंह, कुलबिंदर सिंह आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments