Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगौला बैराज और अमृतपुर से पुलिस ने युवकों को खदेड़ा

गौला बैराज और अमृतपुर से पुलिस ने युवकों को खदेड़ा

हल्द्वानी। कार्बेट फाल में हुए हादसे को लेकर सोमवार को पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने काठगोदाम गौला बैराज और नदी में घूम रहे लोगों को खदेड़ दिया। इसी प्रकार अमृतपुर नदी की तरफ जा रहे वाहन सवारों को पुलिस ने लौटा दिया। काठगोदाम गौला बैराज पर सोमवार की सुबह स्नान करने के लिए काफी संख्या में युवक आए थे। जल पुलिस ने युवकों को पूछताछ के बाद भगा दिया। इसी प्रकार गौला नदी में दोपहर के समय स्नान करने के लिए महिलाएं और युवक आए थे। काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के निर्देश पर पुुलिस टीम ने सभी को भगा दिया। लोग अपने अपने कपड़े समेटकर वापस चले गए। पुलिस ने चेताया कि गौला नदी की तरफ स्नान करने के लिए जाना मना है। बैराज काफी गहरा है। इसी बैराज में होली के दिन थाने के दरोगा की डूबने से मौत हो गई थी। उस समय एक अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार बचाया गया।
अमृतपुर नदी की तरफ जाने से पुलिस ने रोका
अमृतपुर नदी में स्नान करने के लिए काफी संख्या में चार पहिया और दो पहिया से लोग आए थे। यहां तैनात यातायात निरीक्षक राकेश माहरा ने चार पहिया और दो पहिया वाहन सवारों को तत्काल वापस किया। पुलिस का कहना था कि यदि कोई जबरदस्ती नदी में जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अमृतपुर में स्नान करते समय पहले कई युवक डूब चुके हैं। स्थानीय लोग भी नदी में स्नान करने का जिले के अधिकारियों से विरोध जता चुके हैं।
शिकायत मिलेगी पर कोई कार्रवाई
कार्बेट फाल में दो युवकों के डूबने की घटना के बाद परिजन घटना के लिए वन विभाग के लोगों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस मामले में एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि परिजनों की लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस वैधानिक कार्यवाही करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments