Saturday, October 31, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनैनीताल देर शाम को शूटिंग के लिए पहुंचे बॉलीवुड स्टार अर्जुन व...

नैनीताल देर शाम को शूटिंग के लिए पहुंचे बॉलीवुड स्टार अर्जुन व भूमि

नैनीताल। द लेडी किलर फिल्म की शूटिंग के लिए बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और भूमि पैडनेकर सोमवार शाम होटल मनु महारानी पहुंच गए हैं। होटल पहुंचने पर महाप्रबंधक नरेश गुप्ता और अन्य कर्मचारियों ने अभिनेता व अभिनेत्री का स्वागत किया। बुधवार से उनकी फिल्म की शूटिंग शुरू होगी जो चालीस दिन तक चलेगी।
सोमवार को बरेली से ढाई बजे चलकर शाम करीब सात बजे अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री भूमि पैडनेकर गाड़ी से नैनीताल पहुंचे। बता दें कि निर्देशक अजय बहल की फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग नैनीताल के विभिन्न स्थानों पर होगी। इससे पहले मनाली में इस फिल्म के कई दृश्य फिल्माए जा चुके हैं। नैनीताल के जूम लैंड में एक पुरानी दुकान को मेडिकल शॉप के रूप में तैयार किया जा चुका है। इस मेडिकल शॉप के स्वामी भी अर्जुन कपूर होंगे। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर द इंप्रेशन ग्रुप के मंयक तिवारी हैं जो नैनीताल से रिश्ता रखते हैं। असिस्टेंट लाइन प्रोड्यूसर पुलकित ग्रोवर हैं। होटल के महाप्रबंधक नरेश गुप्ता ने बताया कि डिमांड पर अर्जुन और भूमि के लिए अलग से होटल में एक कमरा खाली कर जिम बनाया जा रहा है जहां वे दोनों अलग से वर्कआउट कर सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments