Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआज से बैणी सेना करेगी स्वच्छता की निगरानी

आज से बैणी सेना करेगी स्वच्छता की निगरानी

हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था की निगरानी और यूजर चार्ज वसूली का काम मंगलवार से स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। निगम ने इसे बैणी सेना नाम दिया है। सोमवार को निगम परिसर में आयोजित समारोह में मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बैणी सेना योजना लांच कर स्वयं सहायता समूहों को जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही 58 वार्डों में तैनात 580 महिलाओं को परिचय पत्र, यूजर चार्ज कलेक्शन बुक सहित अन्य दस्तावेज सौंपे गए। मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बताया कि 58 वार्डों का जिम्मा एक-एक समूह को दिया जाएगा। बनभूलपुरा क्षेत्र के दो वार्डों की निगरानी नगर निगम ही करेगा। कहा कि समूह शहर को सुंदर बनाने के साथ ही पॉलिथीन मुक्त अभियान में अपना योगदान देंगे। पॉलीथिन प्रयोग बंद कराने, वार्डों में इधर-उधर फेंकी पॉलीथिन को एकत्र करवाकर निगम के वाहनों के माध्यम से निस्तारित कराने काम समूह करेंगे। साथ ही पॉलीथिन के खिलाफ और स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों को जागरूक भी करेंगे। यूजर चार्ज का कलेक्शन वार्ड में तैनात बैणी सेना के सदस्यों द्वारा ही किया जाएगा। साल में की गई वसूली की 25 फीसदी रकम बतौर प्रोत्साहन राशि के रूप में समूह को दी जाएगी। मेयर रौतेला ने कहा कि निगम की इस पहल से महिलाओं को काफी लाभ होगा। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि हर 15 दिन में कामों की समीक्षा की जाएगी। इस मौके नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, पार्षद नीमा भट्ट, मधुकर क्षोत्रिय, महेश चंद्र, शकील अंसारी, राजेंद्र नेगी, महबूब आलम, मो. लईक, दीपा बिष्ट आदि मौजूद रहे।
13 अधिकारी करेंगे बैणी सेना की निगरानी
हल्द्वानी। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बैणी सेना की निगरानी के लिए 13 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। इन अधिकारियों का नंबर बैणी सेना की महिलाओं को दिया गया है। बैणी सेना सफाई की मॉनीटरिंग करेगी और सफाई कर्मियों से सफाई कराएगी। साथ ही यूजर चार्ज भी वसूल करेगी। कोई कर्मचारी या भवन स्वामी बैणी सेना की नहीं सुनेगा तो वह अपनी शिकायत इन अधिकारियों से कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments