Saturday, October 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर निकिता और कोच सम्मानित

स्वर्ण पदक विजेता बॉक्सर निकिता और कोच सम्मानित

पीएनएफ पब्लिक स्कूल की छात्रा निकिता चंद के एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने से खुशी की लहर है। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा और कोच को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
नगर के एंचोली स्थित पीएनएफ पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य शुभि अरोरा ने निकिता और कोच बिजेंद्र मल्ल को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रबंधक दिशांत अरोरा ने बधाई देते हुए कहा निकिता प्रदेश की पहली एशियन गोल्ड मैडिलिस्ट है, जिसने दो बार जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। कहा निकिता ने विद्यालय के साथ ही पूरे देश का नाम रोशन किया है। कहा पढ़ाई के साथ ही खेलकूद के प्रति निकिता की रुचि पहले से ही थी। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से भी निकिता से प्रेरणा लेने को कहा है। उन्होंने निकिता को भविष्य में होने वाले एशियन गेम्स और कॉमन वेल्थ गेम्स के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments