Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही...

प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही सरकार

कांडा/बागेश्वर। रामलीला मैदान कांडा में प्रदेश सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर एक साल नई मिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को पोषण, स्वच्छता, महालक्ष्मी किट और चेक बांटे गए। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। राबाइंका और कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा। कार्यक्रम का शुभारंभ जिपं अध्यक्ष बसंती देव, विधायक प्रतिनिधि मनोज ओली और सीडीओ संजय सिंह ने किया। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए समर्पण भाव से कार्य कर रही है। एक साल के दौरान जिले में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, संचार, स्वरोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है। विधायक चंदन राम दास के प्रतिनिधि ओली ने पर्यटन, सड़क के क्षेत्र में हुए कार्य गिनाए। नकल विरोधी कानून को सरकार की उपलब्धि बताया। सीडीओ सिंह ने अधिकारियों से जिले के विकास के लिए कर्मठता से कार्य करने के लिए कहा।
कार्यक्रम के तहत लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने 79, होम्योपैथिक विभाग ने 64, आयुर्वेदिक विभाग ने 80 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां बांटी। शिविर में चार दिव्यांग प्रमाणपत्र, 16 आधार कार्ड भी बनाए गए। आठ लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के चेक, चार महिलाओं को महालक्ष्मी किट, चार लाभार्थियों को बैंक ऋण और 10 लोगों को आजीविका मिशन के तहत चेक बांटे गए। स्वस्थ बेबी शो में छह बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया। शिविर में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह, डीडीओ संगीता, एसडीएम मोनिका, सविता नगरकोटी, प्रदीप रावत समेत विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments