Monday, November 9, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबैजनाथ में खूनी संघर्ष, दो घायल

बैजनाथ में खूनी संघर्ष, दो घायल

गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ तिराहे के पास दो गांवों के निवासी दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हुए खूनी संघर्ष में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि सिविल वर्दी में बीच बचाव कर रहे एक पुलिस कर्मी के भी हाथ में चोट लग गई। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है गंभीर रूप से घायलों पर दूसरे पक्ष ने चाकू से भी हमला किया। ग्राम बिनखोली निवासी ललित सिंह (18) पुत्र मदन मोहन सिंह और राकेश सिंह (40) पुत्र भूपाल सिंह कठायत बुधवार को बैजनाथ तिराहे के पास पहुंचे। तभी उनकी वहां मौजूद ग्राम गुमची निवासी कुछ लोगों से किसी बात पर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। उस समय सिविल ड्रेस में बाजार की ओर हो जा रहे पुलिस कर्मी गणेश राम पुत्र दीवान राम ने घटना स्थल पर पहुंचकर बीच बचाव किया। इसी दौरान पुलिस कर्मी गणेश के हाथ में भी चोट लग गई। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस कर्मी बीच बचाव नहीं करता तो जनहानि भी हो सकती थी।
सूचना मिलने पर कोटभ्रामरी मंदिर में मेला डयूटी कर रहे थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह बिष्ट दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों घायलों को मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में पहुंचाया। वहां मौजूद डाक्टर ने तीनों घायलों का उपचार किया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल बिनखोली निवासी ललित और राकेश को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया जबकि घायल पुलिस कर्मी गणेश काे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल किसी भी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। वहीं दूसरे पक्ष के ग्राम गुमची निवासी चंदन सिंह कठायत, हेमंत सिंह कठायत, दीपक सिंह ने भी अस्पताल में मेडिकल कराया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments