Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तराखण्डगुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधक कमेटी ने गुरु सिख मेधावियों को किया...

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब प्रबंधक कमेटी ने गुरु सिख मेधावियों को किया सम्मानित

नानकमत्ता। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के गुरु सिख मेधावियों को भव्य धार्मिक दीवान में सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सीबीएसई, आईसीएसई, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा में 95 प्रतिशत और उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी शामिल थे। गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के धार्मिक दीवान में बृहस्पतिवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरवंश सिंह चुघ, महासचिव अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश कौर माटा, सचिव हरभजन सिंह ने कमेटी के सदस्यों के साथ सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में 99.40 फीसदी अंक लाकर उत्तराखंड में टॉप रहीं रुद्रपुर की हरमन कौर बब्बर, हाईस्कूल में 99.40 फीसदी अंक लाकर टॉपर रहीं बिलासपुर की दीपजोत कौर को सरोपा, स्मृति चिह्न, प्रशस्तिपत्र समेत 51-5100 रुपये देकर सम्मानित किया।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से संचालित गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज की मेधावी छात्रा हिमानी जोशी ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की मेरिट में 11वां स्थान पाया था। इसलिए उन्हें स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र, 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। विभिन्न बोर्डों में 95 फीसदी और इससे अधिक अंक लाने वाले इंटरमीडिएट के 30 और हाईस्कूल के 27 मेधावी सम्मानित हुए। प्रबंधक कमेटी ने गुरुनानक इंटर कॉलेज और गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज के सौ फीसदी परीक्षाफल देने वाले शिक्षक नेमचंद मौर्य, संपूर्ण सिंह, दीवान सिंह धामी, बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रविंदर कौर, हेमलता बिष्ट, डॉ. जसविंदर कौर, परमजीत कौर को भी सम्मानित किया। कमेटी के सदस्य प्रतपाल सिंह ने संचालन किया। वहां गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लो, पलविंदर सिंह, चरन सिंह, गुरदयाल सिंह, गुरवंत सिंह सोनी, निर्मल सिंह हंसपाल, गुरदयाल सिंह आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments