Saturday, October 24, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखंडलोहड़ी और मकर संक्रांति पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, भारी वाहनों...

लोहड़ी और मकर संक्रांति पर हरिद्वार में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की एंट्री पर रहेगी रोक

हरिद्वार।
लोहड़ी और मकर संक्रांति के अवसर पर हरिद्वार में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। स्नान पर्व के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। यह व्यवस्था सोमवार रात 12 बजे से पर्व की समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि पर्व के दौरान बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। सभी थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि ट्रैफिक प्लान का सख्ती से पालन कराया जाए। आमजन और श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें।

यातायात व्यवस्था

  • यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को शहर की सीमाओं पर ही रोका जाएगा।

  • चीला मार्ग को ऋषिकेश से केवल एक्जिट मार्ग के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।

  • चंडी चौक पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में 4.2 डायवर्जन से वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू होगी।

  • सामान्य यातायात को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा।

  • टोल प्लाजा पर एक्जिट का दबाव बढ़ने पर वाहनों को नहर पटरी मार्ग से निकाला जाएगा।

  • यातायात अधिक होने पर देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहंड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।

पार्किंग की व्यवस्था

  • दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से हरिद्वार आने वाले वाहन अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।

  • अत्यधिक दबाव की स्थिति में वाहनों को नारसन, मंगलौर, लक्सर, फेरूपुर और जगजीतपुर होते हुए बैरागी कैंप पार्किंग में भेजा जाएगा।

  • दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से आने वाले वाहन सहारनपुर, मंडावर, भगवानपुर, नगलाइमरती, लक्सर, फेरूपुर और जगजीतपुर से बैरागी कैंप पहुंचेंगे।

  • मुरादाबाद और नजीबाबाद से आने वाले वाहन चंडी चौक पहुंचकर दीनदयाल, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े होंगे।

  • बड़े वाहनों को नजीबाबाद, चिड़ियापुर, श्यामपुर और 4.2 डायवर्जन से होकर गौरीशंकर व नीलधारा पार्किंग में भेजा जाएगा।

  • देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहन लालजीवाला, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू पार्किंग में खड़े होंगे।

प्राइवेट बसों के रूट

  • दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से हरिद्वार आने वाली बसें नारसन, मंगलौर, लक्सर, सुल्तानपुर और जगजीतपुर से बैरागी कैंप पार्किंग में जाएंगी।

  • ऋषिकेश और देहरादून जाने वाली बसों को नारसन, मंगलौर, अब्दुल कलाम चौक, मंडावर और मोहंड मार्ग से भेजा जाएगा।

ऑटो-विक्रम के लिए डायवर्जन

  • देहरादून, ऋषिकेश और रायवाला से आने वाले ऑटो-विक्रम जयराम मोड़ तक ही जाएंगे।

  • ज्वालापुर और पुल जटवाड़ा की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम रानीपुर मोड़–देवपुरा–शिवमूर्ति तिराहा होकर संचालित होंगे।

  • बीएचईएल पुल से आने वाले ऑटो-विक्रम भगत सिंह चौक–टिबड़ी फाटक–देवपुरा मार्ग से चलेंगे।

  • ललतारो पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नियमों का पालन कर सहयोग करें, ताकि लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments