Friday, April 3, 2026
Homeउत्तराखण्डदस्त से तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे , इलाज शुरू होने...

दस्त से तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे , इलाज शुरू होने से पहले ही तोड़ दिया दम

दस्त से तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज शुरू होने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जिले के कसून निवासी संजय सिंह मटियानी का पुत्र मयंक सिंह मटियानी (9) बुधवार को स्कूल गया था। स्कूल से घर लौटने पर उसे दस्त शुरू हो गए। कई बार दस्त होने से बच्चा पस्त हो गया। बृहस्पतिवार सुबह परिजन बच्चे को लेकर जिला अस्पताल अल्मोड़ा पहुंचे लेकिन डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजन बदहवास हो गए। मयंक कक्षा चार में पढ़ता था। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि पेट में संक्रमण होने की वजह से बच्चे की मौत हुई है। परिजनों ने भी बच्चे के पेट में संक्रमण होने की आशंका जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments