Tuesday, November 10, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डछात्रों से वार्ता के बाद फिर डिग्री कॉलेज मैदान से उड़ने लगा...

छात्रों से वार्ता के बाद फिर डिग्री कॉलेज मैदान से उड़ने लगा हेलीकॉप्टर

बागेश्वर। नगर में बुधवार को डिग्री कॉलेज मैदान से हेली सेवा के संचालन के विरोध के कारण दोपहर तक उत्तरायणी मेले में हेली सेवा बाधित रही थी। शाम को पुलिस लाइन के मैदान से हेली सेवा का संचालन हुआ था। देर शाम छात्रों के साथ डीएम की वार्ता के बाद डिग्री कॉलेज मैदान से ही हेली सेवा के संचालन पर सहमति बनी। डीएम ने खेल मैदान के रखरखाव के लिए अनटाइड फंड से एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। बृहस्पतिवार को डिग्री कॉलेज के मैदान से हेली सेवा का संचालन हुआ। इसी बीच छात्रों ने डिग्री कॉलेज खेल मैदान पहुंचकर हेली सेवा के संचालन का विरोध शुरू कर दिया। एसडीएम हर गिरी ने मौके पर पहुंचकर छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने। छात्रों और एसडीएम के बीच इस मुद्दे को लेकर बहस हो गई।
एसडीएम छात्रों के शिष्टमंडल को वार्ता के लिए डीएम अनुराधा पाल के पास ले गए। छात्रों का कहना था कि डिग्री कॉलेज के खेल मैदान का उपयोग हेली सेवा के लिए किया जा रहा है। इसकी एवज में डिग्री कॉलेज को पुस्तकें प्रदान करनी चाहिए। डीएम और छात्रों के मध्य हुई वार्ता में पुस्तकालय के लिए बजट उपलब्ध कराने की बात तय हुई। इस पर छात्र मान गए। विरोध जताने वालों में छात्रसंघ सचिव कमलेश कुमार, कोषाध्यक्ष दर्शन जोशी, छात्रा उपाध्यक्ष नेहा फर्त्याल, प्रकाश वाछमी, प्रमोद कुमार आदि शामिल थे।
हेली सेवा रोकने की अफवाह से ऊहापोह की स्थिति
बागेश्वर। उत्तरायणी के मेले में चल रही हेलीकॉप्टर सेवा रोकने की अफवाह से ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गई। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे हेली सेवा पर पुलिस के रोक लगाने की अफवाह तेजी से फैल गई। इस संबंध में डीएम अनुराधा पाल से बात की तो उनका कहना था कि हेली सेवा रोकने के शासन से कोई आदेश नहीं मिले हैं। इस संबंध में एसपी हिमांशु वर्मा का कहना था कि हेली सेवा रोकने के कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। हेली सेवा नियमित चलेगी। गौरतलब है कि शाम चार बजे तक हेली सेवा संचालित हुई थी। उसके बाद अचानक बंद हो गई। अन्य दिनों शाम पांच बजे के बाद तक हेली सेवा का संचालन हो रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments